रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य संगठन के पदाधिकारियों ने मिठाई वितरण कर की खुशी जाहिर।

खैर। कस्बा के भगवती शॉपिंग प्वाइंट पर अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन द्वारा मासिक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें भाजपा सरकार द्वारा रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री, विजेंद्र गुप्ता को स्पीकर, व ज्ञानेश कुमार को चुनाव आयुक्त बनाए जाने पर मिठाई वितरण कर खुशी जाहिर की। बता दे कि अंतर्राष्ट्रीय वैश्य संगठन पिछले लम्बे समय से देश भर में वैश्य समाज के हितों के लिए अपनी आवाज को बुलंद करता आ रहा है। वही खैर इकाई के अध्यक्ष मनीष बंसल विक्की ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य संगठन लगातार समाज को एक जुट करने के साथ साथ लगातार हो रहे व्यापारी वर्ग के उत्पीड़न के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करता आ रहा है। साथ ही उन्होंने रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनकी टीम का आभार व्यक्त कर किया । तो वहीं खैर इकाई के संरक्षक योगेश अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार आज अपने समाज के व्यापारियों के लगातार उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे है ऐसे में वैश्य समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है। इस मौके पर भगवती अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, अतुल मित्तल, जयप्रकाश अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, रवि अग्रवाल, चिंतन गर्ग, पवन अग्रवाल दाल वाले, अखिलेश अग्रवाल, मनुज अग्रवाल, कृष्णा गोयल, कैलाश गोयल ,नमन गर्ग, संजय अग्रवाल, आदि लोग मौजूद रहे।




