
ग्यारह जोड़े बंधे दाम्पत्य बंधन में
सरीला हमीरपुर। चंडौत गांव के ज्ञान संस्कृति विद्यालय में फेरन निषाद सेवा समिति के तत्वावधान में निषाद समाज विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें ग्यारह जोड़ो ने एक दूसरे को जयमाला डालकर जीवन साथी चुन लिया। जिसमें राधा देवी ने राजाबाबू, पूनम ने जगभान, पूजा ने सोनू, बंदना ने गयाप्रसाद, प्रीति ने मंगल, गीता ने नरसिंह, ममता ने प्रदीप,दीक्षा ने हिम्मतसिंह, अमरवती ने धीरेन्द्र, बंदना ने हरिश्चंद्र, संध्या ने रोहित को वरमाला पहना कर जीवनसाथी चुन लिया। विवाह सम्मेलन में सुबह से ही वर व वधू पक्ष के लोग पहुंचने लगे। अलग अलग मंडपों में हिंदू रीति रिवाज से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की रश्में संपन्न कराई गई। वधू पक्ष के परिजन ने अपनी लाड़ली को भींगी पलकों के साथ विदा किया। विवाह के दौरान संस्था की ओर से वर वधुओं को उपहार में बक्शा,अलमारी, सोफ़ा, बेड, कुठला अन्य गृहस्थी का सामान भेंट किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक हरप्रसाद निषाद, मूलचंद्र निषाद सहित वर वधुओं के परिजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
फोटो-विवाहित जोडा




