23 और 24 मार्च को श्याममय होगा अलीगढ़ निकलेगी भव्य निशान यात्रा और बहेगी नंदू भैया के श्याम भजनों की भक्तिधारा…

Picture of Admin Team AB Live News

Admin Team AB Live News

FOLLOW US:

SHARE:

खाटू श्याम बाबा के दो दिवसीय कार्यकम निशान यात्रा व वंदना महोत्सव की तैयारियाँ पूरी, भक्तों में जबरदस्त उत्साह! नन्दू भैया जी को देखने को श्याम प्रेमी बेकरार

श्री खाटू श्याम सेवा समिति (रजि.), अलीगढ़ द्वारा 23 मार्च 2025 (रविवार) व 24 मार्च (सोमवार) को आयोजित की जाने वाली भव्य निशान यात्रा व श्याम वंदना महोत्सव की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों और श्याम प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। समिति ने इस वर्ष न केवल अलीगढ़ बल्कि आसपास के जिलों से भी श्रद्धालुओं ने निशान बुक किया है, और यह संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है, जिससे यह यात्रा और भी भव्य और विशाल होने जा रही है।

आज समिति की महत्वपूर्ण बैठक में समिति अध्यक्ष
विशाल गर्ग (बीडीके) ने जानकारी दी कि इस वर्ष 2400 से अधिक निशान श्रद्धालुओं के लिए बुक किए जा चुके हैं। यह यात्रा हर वर्ष की तुलना में अधिक भक्तिमय और दिव्य अनुभव प्रदान करने वाली होगी।निशान यात्रा व्यवस्था की कमान समिति की महिला मंडल के हाथ में होगी जिसके लिए 60 सदस्यीय महिला टीम तैयार की गई है ।

इस बार श्याम प्रेमियों की ऐतिहासिक भागीदारी
इस वर्ष अलीगढ़ ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों के हजारों श्रद्धालु इस पवित्र निशान यात्रा व श्याम वंदना महोत्सव में भाग लेंगे।

यात्रा में भक्त गुलाबी रंग के विशेष रूप से सूरत से निर्मित निशानों के साथ बाबा के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करेंगे।
सभी भक्त निशान यात्रा में पीले वस्त्रों में व सभी सदस्य पगड़ी और महिलायें विशेष परिधानों में व्यवस्था संभालते हुए यात्रा पूरी करेंगे |

निशान वितरण की विशेष व्यवस्था
समिति के माध्यम से नि:शुल्क निशान पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

श्रद्धालु 8279754892 पर संपर्क कर अधिकतम दो निशानों की बुकिंग कर सकते हैं।

भव्य श्याम रसोई – शुद्ध देसी घी से निर्मित प्रसादी

इस बार श्याम रसोई में शुद्ध देसी घी से निर्मित महाप्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई है।

कलश बैंक्वेट हॉल में प्रसादी वितरित किए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को भक्ति का पूर्ण आनंद मिलेगा।

विशाल निशान यात्रा एवं सुरक्षा व्यवस्था

सुबह 7:00 बजे से यात्रा इमली वाली गली, मीनाक्षी पुल से प्रारंभ होकर कलश बैंक्वेट हॉल, तालानगरी पहुंचेगी।

श्रद्धालुओं को सुबह 6:00 बजे से 7:00 बजे तक निशान वितरण किया जाएगा।

समिति ने यात्रा मार्ग पर विशेष सुरक्षा एवं जलपान व्यवस्था सुनिश्चित की है।

जो बुजुर्ग निशान यात्री थक जाते हैं उनके लिए निशुल्क
50 ई-रिक्शा द्वारा क्वार्सी चौराहा से कलश बेंक्वेट तालानगरी तक पहुचाने की व्यवस्था की गई है |

यात्रा के दौरन 50 से 55 स्वागत स्थल का चयन किया गया है।

भजन संध्या – 24 मार्च को भक्ति की संध्या

23 (रविवार) मार्च की निशान यात्रा के बाद, 24 मार्च (सोमवार) को शाम 6:30 बजे से कलश बैंक्वेट हॉल, तालानगरी में भव्य श्याम वंदना महोत्सव आयोजित किया जाएगा जिसमें श्याम जगत की आन बान शान ,भजन प्रवाहक कन्हैया मित्तल जी के गुरु माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के करीबी कहे जाने वाले प्रसिद्ध फ़ूड चेन ग्वालिया स्वीट्स के चेयरमैन परम श्रद्धेय नंदकिशोर शर्मा नंदू भैया जी अपने भजनों से प्रेमियों को बाबा श्याम से जोड़ने के लिए अलीगढ़ पधार रहे हैं ।

समिति के महामंत्री विनीत वार्ष्णेय (बंटी) ने बताया कि इस बार निशान यात्रा और भजन संध्या दोनों ही कार्यक्रमों को भव्य रूप से आयोजित करने के लिए 150+ स्वयंसेवकों की टीम पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है। समिति के कोषाध्यक्ष संदीप गर्ग ने भी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि वे समय पर पहुँचे एवं भक्ति में लीन होकर इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बनें।श्याम वंदना के उपरांत बैठक का समापन किया गया ।

बैठक में समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सेवादार उपस्थित रहे, जिनमें यतेन्द्र गुप्ता, अंकित गुप्ता, हर्ष कुमार, कमल गुप्ता, दुर्गेश अग्रवाल, डी.के. अग्रवाल, नागेंद्र प्रताप पुष्पेन्द्र शर्मा, विशाल मित्तल, राजीव गुप्ता विकी, हर्ष वर्धन गुप्त , सचिन अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, लवी अग्रवाल, हर्षित सिंघल , गौरव गर्म, मनीष गौड़, ज्ञानेश अग्रवाल गिर्राज किशोर, कुंदन लाल सेनी आदि शामिल थे।

[the_ad id='179']