अलीगढ़:जनशिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन..

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

जनशिक्षकों के प्रशिक्षण का हुआ समापन।
अलीगढ़: उड़ान सोसाइटी द्वारा देश की अग्रणी आई.टी. कंपनी एचसीएल के संस्थापक श्री शिव नाडर द्वारा स्थापित शिव नाडर फाउंडेशन के शिक्षा प्लस कार्यक्रम के अंतर्गत अलीगढ़ जनपद में 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षर ग्रामीणों को साक्षर बनाने का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
प्रौढ़ साक्षरता का यह कार्यक्रम कंप्यूटर और प्रोजेक्टर आधारित कंटेंट-संचालित साक्षरता केंद्रों के माध्यम से चलाया जा रहा है। इस योजना के तहत 37 जनशिक्षकों की नियुक्ति की गई है।
वर्तमान में जनपद के जवां विकासखंड के सात ग्राम पंचायतों — साथा, तालिबनगर, नगौला, औरिहा, पिलोना, सपेरा भानपुर और बरेहती— में लगभग 2100 निरक्षर ग्रामीणों को साक्षर बनाया जा चुका है। साथ ही, 31 मार्च 2026 तक लगभग 5000 और निरक्षर ग्रामीणों को साक्षर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
हाल ही में इस कार्यक्रम का विस्तार दो नए गाँवों टमकोली और समस्तपुर कोटा, जवां ब्लॉक में किया गया है। इन ग्रामों के लिए सभी जनशिक्षकों का प्रशिक्षण समसपुर कोटा में आयोजित किया गया, जो 7 दिनों (3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर) तक चला। इस प्रशिक्षण में कार्यक्रम संचालन, 15 वर्ष से ऊपर के लोगों को पढ़ाने की विधियाँ, तथा शिक्षण सामग्रियों के प्रभावी उपयोग पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में उड़ान सोसाइटी के अध्यक्ष श्री ज्ञानेंद्र मिश्रा, निदेशक श्री राकेश कुमार, शिव नाडर फाउंडेशन के प्रशिक्षक श्री भुवन चतुर्वेदी, तथा पंचायत सहायकों श्री राशिद खान, श्री धर्मेंद्र कुमार सहित उड़ान सोसाइटी के कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा कुमारी, नासिर अली, रत्नेश कुमार, अन्नू सिंह, दिनेश कुमार एवं पवित्रा देवी का सराहनीय योगदान रहा।

[the_ad id='179']