हमीरपुर:मौदहा में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की निर्मम हत्या प्रेमिका ने भी काटा अपना गला हालत गंभीर…

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

 

मौदहा में आनर किलिंग

प्रेम प्रसंग के चलते युवक की निर्मम हत्या

हमीरपुर में आज भी आनर किलिंग…….

प्रेमिका के परिजनों ने पीट पीट कर की प्रेमी की हत्या प्रेमिका ने भी काटा गला

हमीरपुर में आनर किलिंग का बडा मामला सामने आया है, जहाँ पर प्रेमिका के परिजनों ने पीट कर प्रेमी की हत्या की खबर सुनते ही प्रेमिका ने भी अपना गला काट लिया जिसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

.मामला है हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परछछ का, जहां कि मनीषा से बांदा जिले के जसपुरा निवासी रवि का लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके बाद परिजनों ने मनीषा की शादी कहीं और तय कर दी थी और इसी सप्ताह मनीषा की शादी होना थी जिसके चलते प्रेमी रवि अपनी प्रेमिका से मिलने परछछ गया था तभी प्रेमिका के परिजनों ने रवि को पकड़ कर लाठी डण्डे और धार दार हथियारों से बेरहमी से पीट दिया। जिससे प्रेमी रवि की मौत हो गई जबकि मारपीट में प्रेमिका के चाचा पिंटू को कई जगह चोंटें आईं हैं, जिसे इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से पिंटू को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
इतना ही नहीं प्रेमी की मौत की खबर सुनते ही प्रेमिका ने भी अपना गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहाँ से प्रेमिका को भी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। जबकि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

[the_ad id='179']