वृन्दावन:ब्रज के पेड़े के साथ छल खाद्य विभाग ने 17 क्विंटल पेड़ा किया नष्ट..

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

मथुरा:ब्रज के पेड़े के साथ हुआ छल खाद्य विभाग ने 17 क्विंटल पेड़ा किया नष्ट..

 

जिअधिकारी मथुरा के आदेश के अनुपालन में ज्ञानपाल सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में मुखबिर खास से प्राप्त अभिसूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के सचल दल द्वारा प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान पुरूषोत्तम मास के महीने में धौलपुर से वृन्दावन में खपाने हेतु विष्णु पुत्र अमरचंद एवं दिनेश गर्ग द्वारा बुलेरो पिकअप द्वारा पेड़ा मंगाया, जिसमें 43 बोरों में लगभग 17 कुंतल दूषित पेड़ा अस्वस्थकर परिस्थितियों दशाओं में प्लास्टिक के बैग में भंडारित था। गाड़ी के साथ आए देवेन्द्र पुत्र पीतम निवासी धौलपुर द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा त्यागी इण्डस्ट्रीज धौलपुर से बड़े पैमाने पर बना बनाया पेड़ा मथुरा लाया जाता है। मथुरा में अमरचंद निवासी छटीकरा द्वारा वृन्दावन क्षेत्र में श्री बांके बिहारी मंदिर के आस-पास मिठाईयों की दुकान पर इस बने बनाए पेड़ा की आपूर्ति की जाती है। खाद्य सचल दल के सदस्य जितेन्द्र सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा दो नमूने, राम नरेश खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा दो नमूने, मोहर सिंह कुशवाह द्वारा दो नमूने, भरत सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा एक नमूना, दलवीर सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा एक नमूना तथा धर्मेन्द्र सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा एक नमूना लिया गया। वृन्दावन के खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेन्द्र सिंह द्वारा बताया गया कि कुल 09 नमूने जांच हेतु संग्रहित कर शेष बचे पेड़ा को विनिश्वर प्रकृति का होने के कारण खाद्य कारोबारकर्ताओं की लिखित सहमति के पश्चात नष्ट करा दिया गया जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 258000 रू है। उक्त संग्रहित 09 पेड़ा के नमूनें जांच हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किये गए है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त मिलावटखोरों पर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *