
अलीगढ़:प्रभारी मंत्री ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार की नीतियों का प्रत्यक्ष लाभ अलीगढ़ के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा है और जनपद तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत जनपद के 4.10 लाख से अधिक किसानों को 1399 करोड़ रुपये की सम्मान निधि सीधे उनके खातों में भेजी गई है, जबकि किसान ऋण मोचन योजना के तहत 1.11 लाख किसानों का 790 करोड़ रुपये का ऋण माफ किया गया। गन्ना किसानों को 1153 करोड़ रुपये का भुगतान कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजनाओं के माध्यम से हजारों गरीब परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराए गए हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 3.68 लाख से अधिक व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कर स्वच्छता अभियान को नई गति दी गई है। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत निराश्रित महिलाओं, वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को पेंशन योजनाओं से जोड़ा गया है, जबकि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और कन्या सुमंगला योजना से हजारों बेटियों को लाभ मिला है।
स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 10.99 लाख से अधिक गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं और दो लाख से अधिक लाभार्थियों को 242 करोड़ रुपये से अधिक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया गया है। वहीं 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को भी योजना से जोड़ने का कार्य किया गया है। ऊर्जा एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 3.22 लाख निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए हैं। पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से 69 हजार से अधिक रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को 110 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाया गया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत 12 हजार से अधिक रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए गए हैं। युवा सशक्तिकरण



