अलीगढ़:जैन वस्त्रलोक फायरिंग कांड का खुलासा,2 आरोपी तमंचाऔर बाइक समेत गिरफ्तार.

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

जैन वस्त्रलोक फायरिंग कांड का खुलासा, 2 आरोपी तमंचा और बाइक समेत गिरफ्तार.

अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र में जैन वस्त्रलोक एवं रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान पर फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस ने इस मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, एक अवैध 315 बोर तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 13 जून को मोहल्ला जवाहर चौक स्थित दुकान पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर लगातार तलाश की जा रही थी।
गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। फिलहाल पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *