अलीगढ़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन
के तत्वाधान में डी. टी. सी. ए. सुपर T20 कप 2026 का शुभारंभ जॉनसन कंपाउंड के क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ जिसमें अलीगढ जिले की कई टीमे हिस्सा ले रही है. पहले मैच का शुभारंभ जेड. ए.ग्रुप के चेयरमैन मोहम्मद आसिफ,व नेहरू चिल्ड्रन जूनियर हाई स्कूल के डायरेक्टर जियाउद्दीन सलीम पूजा पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल पंकज शर्मा, जामिया उर्दू के रजिस्ट्रार फरहत अली एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सारस्वत एवं शिवम सारस्वत द्वारा टूर्नामेंट का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन भी किया
टूर्नामेंट का पहला मैच डी टी सी ए जूनियर वा ईसीसी 11 के बीच खेला गया
पहले बैटिंग करते हुए डीसीए जूनियर ने सभी विकेट खोकर 162 रन का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में ईसीसी 11 केवल 116 रन बनाकर ऑल आउट हो गई इस मैच को डीसीए जूनियर ने 46 रन से जीत टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया, मैच के मैन ऑफ द मैच रहे आरजू खान जिन्होंने शानदार बैटिंग और बोलिंग का प्रदर्शन किया।
दूसरा मैच
दूसरा मैच कांक्वेर क्रिकेट क्लब व आयुष्मान क्रिकेट अकादमी के बीच में हुआ जिसमें कॉन्क्वेयर क्रिकेट क्लब ने पहले खेलते हुए अपने सभी विकेट खोकर 122 रनों का स्कोर खड़ा किया जवाब में आयुष्मान क्रिकेट अकादमी की तरफ से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का मुज़ाहिरा किया गया और यह मैच आयुष्मान क्रिकेट अकादमी ने बड़े आराम से 8 विकेट से जीत लिया…..
इस मैच के मन ऑफ़ दा मैच प्रशांत वीर रहे।
अलीगढ़ जिला क्रिकेट संगठन अलीगढ के सचिव प्रदीप सिंह
अलीगढ़ जिले के भूतपूर्व क्रिकेट खिलाड़ी जिला टैलेंट क्रिकेट अकादमी के सीनियर कोच नदीम खान
कोच रोहन सिंह
वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी योगेंद्र सिंह
वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी विनीत सिंह अरोड़ा आदि मौजूद रहे सैकड़ों दर्शक भी मैच का लुत्फ लेते रहे।



