सीएचसी में लगा रक्तदान शिविर, 3 पुलिसकर्मियों सहित 28 लोगों ने किया रक्तदान…

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

Ablivenews

इगलास: सीएचसी में लगा रक्तदान शिविर, 3 पुलिसकर्मियों सहित 28 लोगों ने किया रक्तदान

इगलास/अलीगढ़। अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 28 लोगों ने रक्तदान कर समाज को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

शिविर का शुभारंभ सीएचसी इगलास की अधीक्षक डॉ. ज्योति शर्मा तथा सीएचसी बेसवां के अधीक्षक डॉ. मनोज चतुर्वेदी ने किया। उन्होंने अमर उजाला की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है।

शिविर में चिकित्सकों, पुलिसकर्मियों, व्यापारियों तथा अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदान करने वालों में गौरव शर्मा, देवराज, अभिषेक, योगेंद्र नगाइच, मोहित बंसल, संतोष अग्रवाल, सोनू, प्रवीण प्रकाश गौड़, गोपाल कृष्ण, डॉ. दुष्यंत कुमार, डॉ. राहुल गुप्ता, शिवप्रकाश गौड़, लव कुमार चतुर्वेदी, चंद्र प्रकाश, राजकिशोर उपाध्याय, ललित कुमार, डॉ. बहादुर सिंह, अर्जुन, डॉ. मनोज चतुर्वेदी, विशाल उपाध्याय, विक्रमजीत, भारती सक्सेना, प्रमोद अग्रवाल और तारावती अग्रवाल सहित अन्य लोग शामिल रहे।

रक्त संग्रहण टीम में मलखान सिंह से आए डॉ. नूरा, अक्षय कुमार सेंगर, शुभम, प्रीति, अरविंद, नितिन और प्रीतम रहे ।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *