
Ablivenews
इगलास: निर्जला एकादशी पर किया शीतल शरबत का वितरण, लोगों को मिली गर्मी से राहत
इगलास/अलीगढ़: निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा राहगीरों को शीतल शरबत वितरित किया गया। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच शरबत पीकर लोगों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली।
इसी क्रम में लालपुर मोड़ पर युवाओं ने सेवा भाव के साथ राहगीरों को शरबत पिलाया। इस दौरान विकास, शिवम, दीपु, अरुण, कलुआ और गोलू सहित अन्य युवाओं ने आने-जाने वाले लोगों को शीतल शरबत वितरित कर पुण्य लाभ अर्जित किया। स्थानीय लोगों ने युवाओं के इस सामाजिक एवं धार्मिक कार्य की सराहना की।



