
Ablivenews
इगलास: लखनऊ मैं हुई घटना के बाद कोचिंग सेंटरों को चेतावनी…
इगलास/अलीगढ़। माध्यमिक शिक्षा विभाग के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के.पी. सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर कस्बा इगलास में संचालित कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण की सूचना मिलते ही कई कोचिंग सेंटर संचालक अपने संस्थान मैं ताला लगाकर भाग गए।
ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के.पी. सिंह ने बताया कि लखनऊ में हाल ही में हुई घटना के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशानुसार कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान चार कोचिंग सेंटर खुले मिले, जबकि अन्य कई सेंटर बंद पाए गए। निरीक्षण के दौरान खुले मिले चारों कोचिंग सेंटर संचालकों को शासन के निर्देशों की जानकारी दी गई। उन्हें स्पष्ट रूप से कहा गया कि निर्धारित मान्यता प्राप्त किए बिना कोचिंग सेंटर का संचालन न करें। साथ ही शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करें।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई कोचिंग सेंटर निर्धारित मानकों का उल्लंघन करते हुए संचालित पाया गया, तो संबंधित संचालक के विरुद्ध विभागीय नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।



