
Ablivenews
अलीगढ लखनऊ अग्निकांड पर सीएम योगी का बड़ा फैसला, हाथरस की जनसभा स्थगित कर तत्काल लखनऊ रवाना.
ब्रेकिंग न्यूज़ अलीगढ़ से… मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड का संज्ञान लेते हुए बड़ा फैसला लिया है। अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि अग्निकांड की चपेट में आने से कुछ बच्चों की दुखद मृत्यु हुई है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह तत्काल लखनऊ के लिए रवाना हो रहे हैं। इसके चलते हाथरस की प्रस्तावित जनसभा भी स्थगित कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुखद घटना के मद्देनज़र उनका लखनऊ पहुंचना आवश्यक है।


