टिर्री सवारों ने महिला के जेवरात और नकदी उड़ाई, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी…

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

Ablivenews

इगलास/अलीगढ़: टिर्री सवारों ने महिला के जेवरात और नकदी उड़ाई, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी…

इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनपुर के पास टिर्री में सफर कर रही एक महिला से जेवरात और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है।

पीड़िता बसेरा निवासी पिंकी पत्नी अनुज अपने मामा की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए इगलास से फतेहपुर जा रही थीं। आरोप है कि रास्ते में टिर्री में सवार कुछ लोगों ने वाहन खराब होने की बात कहकर उनका ध्यान भटका दिया। इसी दौरान उनके थैले में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली गई।

पीड़िता का कहना है कि चोरी हुए जेवरात की वर्तमान कीमत लाखों रुपये है। घटना के बाद से वह न्याय की गुहार लगा रही हैं और 19 जून से लगातार इगलास कोतवाली के चक्कर काट रही हैं।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *