योगी जी का दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम….

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

Ablivenews

योगी जी का दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम..

22 जून को आरएमपीएसयू निरीक्षण, कलैक्ट्रेट में समीक्षा बैठक एवं नुमाइश मैदान में विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास

22 जून को रात्रि प्रवास कर 23 जून की प्रातः हाथरस के लिए होंगे रवाना

अलीगढ़ 20 जून 2026: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिनांक 22 व 23 जून को अलीगढ़ भ्रमण पर रहेंगे, इस दौरान वह जनपद में रात्रि प्रवास भी करेंगे।

प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अपरान्ह 01 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा आईटीएम कॉलेज करसुआ पहुॅचेंगे। मा0 मुख्यमंत्री जी 01ः30 बजे से 02ः00 बजे तक राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण करेंगे। 2ः10 बजे आईटीएम हैलीकाप्टर से 2ः20 बजे एएमयू विश्वविद्यालय पहुॅचकर 2ः30 बजे 3ः30 बजे तक कलैक्ट्रेट सभागार में अलीगढ़ मण्डल के लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों की एवं नए कार्यों की कार्ययोजना के सबंध में बैठक करेंगे। मा0 मुख्यमंत्री जी 3ः40 बजे से 4ः25 बजे तक जनपदीय विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। तदोपरांत 4ः30 बजे से 05ः30 बजे तक राजकीय औद्यौगिक एवं कृषि प्रदर्शनी कार्यक्रम स्थल पर अलीगढ़ सदर व कोल विधान सभाओं एवं नगर निगम के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास और जनसभा को संबोधित करेंगे। 5ः45 बजे सर्किट हाउस पहुॅचकर रात्रि विश्राम के उपरांत 23 जून को प्रातः एएमयू हैलीपैड पहुॅचकर वायु मार्ग से हाथरस के लिए प्रस्थान करेंगे।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *