
Ablivenews
इगलास: विधायक पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में प्रधान पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इगलास/ अलीगढ़। कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम सहारा खुर्द निवासी धर्मपाल ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान के पति संजय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह विधायक राजकुमार सहयोगी के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। शिकायत के साथ वीडियो क्लिप भी संलग्न की गई है।
प्रार्थना पत्र और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संजय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीओ स्तर से कराई जा रही है।
सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता और समयावधि की जांच की जा रही है। यदि वीडियो पुराना पाया जाता है, तो यह भी देखा जाएगा कि उसके संबंध में पूर्व में कोई कानूनी कार्रवाई हुई थी या नहीं। उन्होंने कहा कि जांच में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


