अपहृत युवती बरामद, कोर्ट में बयान दर्ज; वन स्टॉप सेंटर भेजी गई….

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

Ablivenews

इगलास: अपहृत युवती बरामद, कोर्ट में बयान दर्ज; वन स्टॉप सेंटर भेजी गई

इगलास/अलीगढ़: कोतवाली पुलिस ने ग्राम सहारा खुर्द से कथित रूप से अपहृत युवती को बरामद कर लिया है। युवती को न्यायालय में पेश कर उसके बयान दर्ज कराए गए हैं। फिलहाल उसे अलीगढ़ स्थित वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है।

क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि सुमित, जयंत, गौरव, नवीन, कन्हैया और शहवाज उसकी नातिन को बहला-फुसलाकर 7 जून को अपने साथ ले गए थे।

शुक्रवार सुबह कोतवाली पुलिस ने युवती को अलीगढ़ रोड स्थित गंग नहर के समीप से बरामद कर लिया। जांच में युवती की जन्मतिथि 10 जनवरी 2008 पाई गई, जिसके आधार पर वह बालिग है। विवेचक ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां युवती ने अपने बयान में कहा कि वह अपनी इच्छा से कन्हैया नामक युवक के साथ गई थी।

न्यायालय ने युवती के बालिग होने के मद्देनजर आदेश दिया कि उसे उसकी इच्छा के अनुसार सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए। फिलहाल युवती को अलीगढ़ के वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। शनिवार को उसकी इच्छा के अनुरूप पुलिस सुरक्षा में उसे भेजा जाएगा।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *