
Ablivenews
इगलास: विवाहिता चाची पर किशोर को प्रेमजाल में फंसाने और धमकाने का आरोप, मां ने कराई रिपोर्ट दर्ज…
इगलास/अलीगढ़। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता पर किशोर को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में धमकाने का आरोप लगा है। मामले में किशोर की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किशोर की मां का आरोप है कि तीन बच्चों की मां आरोपी महिला ने उसके बेटे को प्रेमजाल में फंसा लिया था। आरोप है कि पिछले दो-ढाई वर्षों से वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाती रही। अब उक्त महिला किशोर पर अपने साथ रहने का दबाव बना रही है। विरोध करने पर वह दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवाने की धमकी दे रही है।
पुलिस का कहना है कि पीड़ित किशोर की मां के प्रार्थना पत्र पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

