
Ablivenews
इगलास: प्रसूता के परिजनों पर डॉक्टर व स्टाफ ने लगाया अभद्रता का आरोप, रिपोर्ट दर्ज…
इगलास/ अलीगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीएचसी अधीक्षक डॉ. ज्योति शर्मा के अनुसार, 16 जून को मुस्कान नामक महिला का सीजेरियन ऑपरेशन किया गया था, जिसके बाद उसने पुत्र को जन्म दिया। आरोप है कि 19 जून की रात करीब 10 बजे उसका पति भोला, जेठ सौरभ उर्फ छोटू तथा अन्य कुछ महिला-पुरुषों के साथ एमसीएच विंग पहुंचा और वहां ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ ज्योति एवं नीरज से विवाद करने लगा।
मामला बढ़ने पर महिला स्टाफ ने नाइट इंचार्ज डॉ. अभिषेक दीक्षित को मौके पर बुलाया। आरोप है कि समझाने का प्रयास करने पर परिजनों ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। साथ ही ऑपरेशन थिएटर (ओटी) परिसर में बने वॉशरूम का ताला भी तोड़ दिया घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी गई।
इसके बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया गया। कोतवाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर सौरभ, भोला, मुस्कान तथा पांच से सात अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


