
Ablivenews
राज्यमंत्री प्रतिनिधि एवं विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त होने के बाद प्रथम अलीगढ़ आगमन पर संजीव शर्मा का भव्य स्वागत
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड में राज्यमंत्री प्रतिनिधि एवं विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त होने के उपरांत संजीव शर्मा के प्रथम अलीगढ़ आगमन पर अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों शुभचिंतकों, समर्थकों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। संजीव शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ईंधन संरक्षण के आह्वान का अनुसरण करते हुए रेलमार्ग से अलीगढ़ पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर उपस्थित लोगों ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर उपस्थित सैंकड़ों शुभचिंतकों ने उन्हें माला पहनाकर एवं गदा भेंट कर जोरदार एवं भव्य स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्री संजीव शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व एवं उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से करेंगे तथा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास करेंगे। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से राम अवतार शर्मा, विशाल जैन, प्रतीक शर्मा, डॉ. कुंज बिहारी दुबे, लक्ष्मी वशिष्ठ, देवेंद्र शर्मा, मोहित नगाइच, अनिल बघेल, चंद्रभान शर्मा, संजय शर्मा, दीपक दुबे, मोनू अग्रवाल, मृदुल पाठक, मनीष पाठक, विशाल पाठक, पंकज यादव, सोनू वशिष्ठ, मोक्ष ठाकुर, विवेक शर्मा, शेखर भारद्वाज, हर्षित माहेश्वरी, राहुल पाठक, शक्ति सिंह, पंकज शर्मा, पुष्पेंद्र बघेल, उत्कर्ष शर्मा, तुषार ठाकुर, अर्शदीप ठाकुर, प्रभाव बघेल, सुमित शर्मा, पीयूष पंडित, हर्ष गुप्ता, सचिन पंडित, हिमांशु पंडित, दुर्गेश पंडित, तरुण, गुड्डू सिंह, शान मलिक, जहीर मलिक, शरीफ खान, इकबाल खान, नवेद खान, शाहरुख मलिक, राशिद, अनीस चौधरी, निखिल शर्मा, रिजवान, सलमान, अशरफ, प्रदीप राजपूत, भरत राजपूत एवं ऋतिक भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में शुभचिंतक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने श्री संजीव शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।



