अलीगढ़: थाना बन्नादेवी पर महिला ने तहरीर दी कि वह जब रात्रि में विश्राम के लिए जब होटल ढूँढ रही थी, तो एक ई-रिक्शा चालक ने उसके साथ होटल के बारे में जानकारी की थी उस ई-रिक्शा चालक ने उसको एक सस्ता होटल दिलाने के बहाने उसको नीलकंठ होटल में ले गया। वहाँ पर उसको कमरा दिलवाया और जब उसको कमरे में रख रहा था और उससे भाड़ा ले रहा था, तो उसने उस कमरे में जबरदस्ती घुसकर, उसकी कुंडी लगाकर उस महिला के साथ दुष्कर्म किया।
तहरीर पर थाना बन्नादेवी पर मुकदमा पंजीकृत किया गया और एसएचओ बन्नादेवी राजीव और सिटी एसओजी प्रभारी एसआई विनय के नेतृत्व में बन्नादेवी थाना और सिटी एसओजी की टीम ने इसकी गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा और अन्य टेक्निकल माध्यम से उस अभियुक्त की पहचान सुभान, रहने वाला नगला पटवारी, थाना क्वार्सी के रूप में की । जब उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे और जब उसे गिरफ्तार किया जा रहा था, तो उसने अपने अवैध ज हथियार से पुलिस पार्टी पर फायर किया और पुलिस ने जब आत्मरक्षार्थ फायरिंग की उसमें सुभान को गोली लगी उसका एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया है।
घटनास्थल पर मोटरसाइकिल और अवैध तमंचा और जिंदा और खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु मेडिकल हॉस्पिटल ले जाया गया।



