एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम, शिक्षकों को सिखाई गई प्रभावी शिक्षण की तकनीक….

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

Ablivenews

इगलास। एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम, शिक्षकों को सिखाई गई प्रभावी शिक्षण की तकनीक….

इगलास/अलीगढ़: एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बेस्ट वे पब्लिकेशन के तत्वावधान में एक दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ से पूर्व आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकों को ‘हैप्पी क्लासरूम’ विषय पर प्रभावी एवं नवाचारपूर्ण शिक्षण विधियों का प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या चारु गुप्ता, प्रबंधक हरीमोहन अग्रवाल, रिसोर्स पर्सन मृणाल पार्थ तथा रीजनल मैनेजर धीरेंद्र चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

रिसोर्स पर्सन मृणाल पार्थ ने शिक्षकों को सकारात्मक, आनंददायक एवं विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण वातावरण विकसित करने के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने गतिविधि-आधारित शिक्षण, प्रभावी संवाद, विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने तथा कक्षा को प्रेरणादायी बनाने के व्यावहारिक उपाय साझा किए।

इस अवसर पर रीजनल मैनेजर धीरेंद्र चौहान ने कहा कि बदलते शैक्षिक परिवेश में शिक्षकों का सतत प्रशिक्षण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आधारशिला है। वहीं, प्रधानाचार्या चारु गुप्ता एवं प्रबंधक हरीमोहन अग्रवाल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षकों के ज्ञान एवं कौशल को समृद्ध करते हैं, जिसका प्रत्यक्ष लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त किया।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *