
Ablivenews
इगलास: पहले से शादीशुदा होने की बात छिपाकर महिला का शोषण एवं ठगी का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार…
इगलास/ अलीगढ़: पुलिस ने शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी, मारपीट और शोषण के मामले में वांछित आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर 24 मार्च 2026 को थाना इगलास में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि अजय पुत्र रमेश ने स्वयं के पहले से विवाहित होने की जानकारी छिपाकर पीड़िता को शादी का झांसा दिया। इसके बाद उसने कथित रूप से धोखे से पीड़िता के बैंक खाते से रुपये निकाले तथा शादी के बाद उसके साथ मारपीट और शारीरिक व मानसिक शोषण किया।
थाना इगलास पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और सर्विलांस के आधार पर दिल्ली के ओखला सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन स्थित कालीचरन कैंप में दबिश देकर आरोपी अजय पुत्र रमेश को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी मथुरा जनपद के थाना कोसी क्षेत्र स्थित नगला बंजारा, सिरथला का निवासी है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।



