Ablivenews
“हाथ में तमंचा… कैमरे के सामने फायरिंग… और फिर सोशल मीडिया पर वायरल हुई रील। अलीगढ़ का यह वीडियो अब पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहा है।”
अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक कथित तौर पर अवैध तमंचा हाथ में लेकर फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है।
करीब 36 सेकंड के इस वीडियो में युवक हथियार के साथ रील बनाता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा युवक लोधा थाना क्षेत्र के अटलपुर गांव का रहने वाला है।
गौर करने वाली बात यह है कि पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद युवाओं में अवैध हथियारों के साथ रील बनाने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है।
हालांकि, हम वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करते हैं। वीडियो सामने आने के बाद अब सभी की नजर इस बात पर है कि स्थानीय पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।
फिलहाल यह मामला लोधा थाना क्षेत्र के अटलपुर गांव से जुड़ा बताया जा रहा है और वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।



