खेत में मिली सिर कटी लाश…इलाके में मची हड़कंप….

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

Ablivenews

अलीगढ़ में एक सिर कटी लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। खेतों में युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और करने के बाद शव यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।

जनपद अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब खेतों में एक अज्ञात युवक का सिर कटा शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक युवक गांव का रहने वाला नहीं है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर करने के बाद पहचान छिपाने की नीयत से शव को यहां लाकर झाड़ियों में फेंका गया है।

ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना थाना अकराबाद पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मामले के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस की विशेष टीमों का गठन कर दिया गया है।

एसएसपी ने कहा कि पुलिस हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है। मृतक की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। जो भी इस जघन्य वारदात में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *