दिनदहाड़े हुई चोरी से इलाके में हड़कंप मच गया…

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

Ablivenews

दिनदहाड़े हुई चोरी से इलाके में हड़कंप मच गया… लेकिन वारदात के बाद पुलिस भी तुरंत एक्शन मोड में आ गई। एसएसपी नीरज जादौन और एसपी सिटी आदित्य बंसल ने खुद मोर्चा संभाल लिया।”

 

अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र स्थित श्री रामपुरम कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

 

सूचना मिलते ही एसपी सिटी आदित्य बंसल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस, एसओजी व फील्ड यूनिट के साथ मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कराई।

 

प्रारंभिक जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। जांच के दौरान पता चला कि बदमाश पीड़ित परिवार की बेटी को जानते थे और उसका नाम लेकर पुकारा था। वहीं, मोबाइल फोन से भी महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नीरज जादौन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और गठित टीमों को जल्द से जल्द खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के भी आदेश दिए हैं।

 

पुलिस का दावा है कि जांच में कई महत्वपूर्ण लीड्स हाथ लगी हैं और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

ताज़ा अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए AB LIVE NEWS के साथ।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *