पुलिस पर उगाही का आरोप! पीड़ित बोला—घर से उठाकर वसूले ₹43,500…

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

Ablivenews

“घर से उठाया… मारपीट की… 43 हजार 500 रुपये वसूले… और फिर मुकदमा भी दर्ज कर दिया! अलीगढ़ में पुलिस पर लगे इन गंभीर आरोपों के बाद पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।”

 

अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र से पुलिस पर गंभीर आरोपों का मामला सामने आया है।

 

जीवनगढ़ निवासी मोहम्मद जहीर का आरोप है कि 15 जुलाई की रात चौकी पुलिस उन्हें घर से जबरन उठाकर ले गई, उनके साथ मारपीट की और छोड़ने के नाम पर कुल 43 हजार 500 रुपये वसूल लिए।

 

पीड़ित का यह भी आरोप है कि रकम लेने के बावजूद उनके खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया। उनका दावा है कि पुलिस ने गिरफ्तारी का स्थान भी गलत दर्शाया, जबकि उन्हें घर से उठाया गया था। इसके समर्थन में उन्होंने सीसीटीवी फुटेज होने का भी दावा किया है।

 

पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

 

हालांकि, यह सभी आरोप शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए हैं। पुलिस ने इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत की जांच कर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए और ऐसी ही हर बड़ी खबर के लिए AB LIVE NEWS को लाइक, शेयर और फॉलो करना न भूलें।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *