Ablivenews
“मां की मौत के बाद बिखर गया पूरा परिवार… और अब एक पिता ने अपने ही चार मासूम बच्चों को प्रशासन के हवाले कर दिया। अलीगढ़ से आई यह खबर कई सवाल और कई भावनाएं एक साथ छोड़ जाती है।”
अलीगढ़ के बरला थाना क्षेत्र के एक गांव से एक संवेदनशील मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के निधन के बाद अपने चार बच्चों को प्रशासन के सुपुर्द कर दिया। पिता का कहना है कि वह आर्थिक और पारिवारिक परिस्थितियों के चलते बच्चों का पालन-पोषण करने में असमर्थ है।
पिता ने यह भी दावा किया कि बच्चे राह चलते लोगों पर ईंट-पत्थर फेंक देते हैं, जिससे वह काफी परेशान है। इसी कारण उसने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।
वहीं, पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में यह बात भी सामने आई है कि मां की मौत के बाद पिता और चाचा द्वारा बच्चों के साथ मारपीट किए जाने के आरोप हैं। इन आरोपों की जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस ने चारों बच्चों को एक NGO की मदद से आगरा स्थित बाल देखभाल संस्थान (चाइल्ड केयर होम) भेज दिया है, जहां उनकी देखभाल की जाएगी।
अब सबसे बड़ा सवाल… क्या यह सिर्फ एक परिवार की मजबूरी है, या बच्चों की सुरक्षा और देखभाल से जुड़ा गंभीर सामाजिक मामला?
इस पूरे मामले की जांच जारी है। हर बड़ी खबर सबसे पहले देखने के लिए जुड़े रहिए AB LIVE NEWS के साथ।



