
Ablivenews
“अलीगढ़ से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां मिर्गी का दौरा पड़ने के बाद एक 15 वर्षीय किशोर नाले में गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
मामला अलीगढ़ के थाना दिल्ली गेट क्षेत्र के नगला मसानी का है।
जानकारी के अनुसार, 15 वर्षीय युवक को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा, जिससे वह संतुलन खो बैठा और पास के नाले में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी।
युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर थाना दिल्ली गेट पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। किशोर की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



