Ablivenews
“दिल्ली की सियासत की गूंज अब अलीगढ़ तक पहुंच गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने की खबर के बाद अलीगढ़ में सपाइयों ने विरोध प्रदर्शन किया।”
अलीगढ़ के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित तस्वीर महल पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हुए और विरोध जताया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है।
स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रही।
फिलहाल, प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस आवश्यक व्यवस्था में जुटी रही।
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं। AB LIVE NEWS पर हम आपको इस मामले से जुड़ा हर अपडेट सबसे पहले पहुंचाते रहेंगे।



