रामघाट रोड पैट्रोल पंप पर हड़कंप, पैट्रोल में पानी मिलने के आरोप से मचा बबाल…

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

Ablivenews

“पेट्रोल भरवाया… लेकिन गाड़ी कुछ ही दूरी पर बंद हो गई! अलीगढ़ के एक पेट्रोल पंप पर उस वक्त हंगामा मच गया, जब कई वाहन चालकों ने ईंधन में पानी की मिलावट का आरोप लगाया।”

 

मामला अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित भारतीय पेट्रोलियम के एक पेट्रोल पंप का है।

 

वाहन चालकों का आरोप है कि पेट्रोल भरवाने के कुछ ही देर बाद उनकी गाड़ियां रास्ते में बंद होने लगीं। इसके बाद कई लोग वापस पेट्रोल पंप पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।

 

शिकायत के बाद मौके पर जांच की गई। आरोप है कि जांच के दौरान ईंधन में पानी की मिलावट होने की बात सामने आई, जिसके बाद पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

घटना के बाद लोगों ने जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पेट्रोल पंप प्रबंधन का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और यदि कोई लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

फिलहाल, मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि ईंधन में पानी कैसे मिला और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

 

क्या ईंधन की गुणवत्ता की नियमित जांच और सख्त निगरानी होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए और जुड़े रहिए AB LIVE NEWS के साथ।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *