अलीगढ़: श्री अग्रसेन सेवा समिति की अनूठी पहल, जिला कारागार में लगाया वाटर कूलर…

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

Ablivenews

श्री अग्रसेन सेवा समिति द्वारा जिला कारागार अलीगढ़ में शीतल जल मशीन (वाटर कूलर) समर्पित; जेल अधीक्षक ने किया शुभारंभ

अलीगढ़।

मानवता एवं सामाजिक सरोकार के पथ पर अग्रसर श्री अग्रसेन सेवा समिति (रजि.), अलीगढ़ द्वारा आज अलीगढ़ जिला कारागार परिसर में बंदियों, उनके परिजनों एवं आगंतुकों की सुविधा हेतु शीतल जल मशीन (वाटर कूलर) स्थापित की गई।

इस जनकल्याणकारी कार्य का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला कारागार अधीक्षक श्री पंकज कुमार सिंह, जेलर श्री विकास कटियार तथा समिति के अध्यक्ष श्री विनय अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

अधिकारियों का किया गया भव्य स्वागत:

कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के महामंत्री आशीष अग्रवाल (मिल्कवार) व पदाधिकारियों द्वारा जेल अधीक्षक श्री पंकज कुमार सिंह एवं जेलर श्री विकास कटियार को पटका पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया तथा संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह (प्रतीक चिन्ह) भेंट कर सम्मानित किया गया।

कारागार प्रशासन ने व्यक्त किया आभार:

इस अवसर पर जेल अधिकारियों ने संस्था की इस अनूठी एवं मानवीय पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। जेल प्रशासन की ओर से भी संस्था के सभी पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं पटका पहनाकर अभिनंदन किया गया तथा सभी के लिए गरिमापूर्ण जलपान एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में ये गणमान्य जन रहे मौजूद:

इस शुभ अवसर पर कुलदीप सिंह चौहान, धीरेंद्र पुंडीर, संजय शर्मा, ज्ञान गोयल जी, मुकुल गोयल (संकलन डेकोर), विवेक अग्रवाल (कलश ट्रेडिंग ), मनमोहन मित्तल (ध्रुव पैकर्स), चेतन गोयल (श्री हरिओम धाम), पराग मित्तल (स्क्रैप), सिद्धार्थ मित्तल, गौरव अग्रवाल (राधे), अभिषेक अग्रवाल, उमेश अग्रवाल सहित समिति के अनेक सम्मानित सदस्य एवं पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *