Ablivenews
अलीगढ़ में एक किशोरी की शिकायत के बाद पुलिस एक्शन मोड में नजर आई। होटल में फॉरेंसिक टीम पहुंची, जांच हुई, होटल सील किया गया और कई लोगों को हिरासत में लिया गया।”
मामला थाना बन्नादेवी क्षेत्र के खैर बाईपास स्थित होटल क्राउन प्लाजा का है।
पुलिस के मुताबिक, एक किशोरी ने शिकायत दर्ज कराई है कि एक युवक उसे बहला-फुसलाकर होटल ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फॉरेंसिक टीम के साथ होटल का निरीक्षण किया और मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा होटल के दो कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, जांच प्रक्रिया के तहत होटल को भी सील कर दिया गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। चिकित्सीय परीक्षण, फॉरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




