बंद मकान पर चोरों का धावा… लाखों की नगदी और जेवरात लेकर फरार… पूरी वारदात CCTV में कैद….

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

Ablivenews

“बंद मकान पर चोरों का धावा… लाखों की नगदी और जेवरात लेकर फरार… पूरी वारदात CCTV में कैद। अलीगढ़ के खैर से सामने आई इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।”

 

मामला अलीगढ़ के खैर थाना क्षेत्र के सीकरवार मोहल्ला का है।

 

जानकारी के अनुसार, किन्नर गुरु नीलम के बंद मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने ताले तोड़ दिए और घर में रखी लाखों रुपये की नगदी व ज्वेलरी चोरी कर ली।

 

बताया जा रहा है कि सुबह जब नीलम घर पहुंचीं, तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

 

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, चोरी की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। पुलिस फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

आखिर बंद मकान चोरों के निशाने पर क्यों हैं? क्या पुलिस जल्द इन चोरों तक पहुंच पाएगी? जुड़े रहिए AB LIVE NEWS के साथ।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *