अलीगढ़:सुरेन्द्र शर्मा ने सीडीओ को भेंट की गणेश जी की ईको फ्रेंडली प्रतिमा..

Picture of Admin Team AB Live News

Admin Team AB Live News

FOLLOW US:

SHARE:

सुरेन्द्र शर्मा ने सीडीओ को भेंट की गणेश जी की ईको फ्रेंडली प्रतिमा

सीडीओ ने मुहिम की सराहना कर जनपदवासियों से अधिकाधिक अपनाने का किया आव्हान

अलीगढ़: अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह को विघ्न विनाशक भगवान श्री गणेश जी की ईको फ्रेंडली प्रतिमा भेंट की। इस दौरान उन्होंने ईको फ्रेंडली प्रतिमा के उपयोग से होने वाले पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया कि इनका निर्माण बिना किसी प्लास्टिक या रसायन के किया जाता है। पानी में विसर्जन के उपरान्त यह कुछ ही घण्टों में मिट्टी में परिवर्तित हो जाती है, जोकि पर्यावरण के अनुकूल होती है। उन्होंने बताया कि ईको फ्रेंडली मूर्तियों में अनाज का भी उपयोग किया जाता है जो जलीय जीवों का आहार बनता है। इस दौरान उन्होंने जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं स्थलों के बारे में भी विस्तार से उनको जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी ने ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा के प्रचार-प्रसार की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए जनपदवासियों से इसे अपनाने की अपील की।

[the_ad id='179']