अलीगढ़ में जातीय घृणा की चौंकाने वाली घटना
दलित युवक को मंदिर में तिलक लगाना पड़ा महंगा, दबंगों ने बेरहमी से पीटा
थाना खैर क्षेत्र में शनि देव मंदिर में राजू नामक युवक ने मांथे पर तिलक लगाया
पीड़ित राजू का आरोप तिलक लगाने के बाद कुछ लोगों ने जाति पूछी
जैसे ही उसने बताया कि वह जाटव (दलित) है, दबंगों ने उसे मुसलमान कहकर पीटना शुरू कर दिया
पीड़ित के मुताबिक “मैंने बार-बार कहा कि मैं मुसलमान नहीं, जाटव हूं,” फिर भी नहीं छोड़ा
मारपीट में राजू का एक हाथ फैक्चर हो गया, शरीर पर गंभीर चोटें आईं
पीड़ित ने चौकी और थाना खैर पुलिस से मदद मांगी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई
न्याय की गुहार लेकर पीड़ित एसएसपी कार्यालय पहुंचा
मामले में पुलिस की लापरवाही और दबंगों की खुली गुंडई दिखाई दी।
सवाल उठता है कि क्या अब मंदिर में तिलक भी जाति देखकर तय होगा?
थाना खैर पुलिस और जिला प्रशासन अब भी मौन.
अलीगढ़ में जातीय घृणा का शिकार हुए राजू जाटव के खिलाफ ही पुलिस ने FIR लिख ली है।
पुजारी ने तहरीर दी कि राजू जाटव ने मूर्ति को दूषित किया है
राजू जाटव का कहना है शनि मंदिर में मूर्ति के पास उसने माथे पर टीका लगाया था इस वजह से उसकी पिटाई की गई। राजू का कहना है पहले पूछा गया कि क्या मुसलमान हो जब राजू ने कहा हिन्दू हूं जाटव समाज से तो उसकी पिटाई की गई ऐसा आरोप राजू और उसकी पत्नी ने लगाया था।
फिलहाल राजू जाटव पर FIR हो गई है




