अलीगढ़:सिगरेट के पैसे ने कराया बवाल हुई जमकर मारपीट.

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

अलीगढ
मे सिगरेट ने कराया बवाल,जमकर हुई मारपीट, तीन लोग घायल,पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज

अलीगढ के अकराबाद क्षेत्र के
विजयगढ़ कस्बे में दो पक्षों के बीच सिगरेट के पैसो को लेकर जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि इस झगड़े व मारपीट मे तीन लोग घायल हो गए है जिन्हे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।आपको बता दे कि कस्बा विजयगढ मे एक दुकानदार और उसके पडोसी मे सिगरेट के पैसो को लेकर विवाद हो गया।देखते ही देखते विवाद इतना बढ गया कि दोनो ही पक्ष एक दूसरे की जान के दुश्मन बन गए और जमकर मारपीट होने लगी।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने मारपीट मे घायल तीन लोगो को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा और आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

[the_ad id='179']

One Response