
हाथ में फरसा लेकर युवक का धमकी भरा वीडियो वायरल
अलीगढ़ के ग्राम तालसपुर खुर्द निवासी आदिल उर्फ ओसा पुत्र यूनिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक हाथ में फरसा (धारदार हथियार) लेकर लोगों को जान से मारने की धमकी देता हुआ दिखाई दे रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में डर का माहौल बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस तक पहुंच गई है और वीडियो की जांच की जा रही है। अगर वीडियो की पुष्टि होती है तो संबंधित युवक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। ए बी लाइवन्यूज इस वीडियो की सत्यता की कोई पुष्टि नहीं करता है



