
दिल्ली के उत्तम नगर में स्व. तरूण खटीक की निर्मम हत्या के विरोध में न्याय की मांग.
नागरिकों में अत्यंत रोष और दुख व्याप्त है यह घटना समाज में असंरक्षा और भय का वातावरण पैदा करती है तथा कानून व्यवस्था सविनय निवेदन है कि दिल्ली के उत्तम नगर में स्व. तरूण खटीक की हई निर्मम हत्या की घटना में खटीक समाज सहित समस्त पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करती है।
इसी के विरोध में तथा पीडित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भारतीय खटीक एकता महासभा, अलीगढ़ द्वारा आज सेंटर पॉइन्ट से स्टेट बैंक तक कैंडल मार्च निकाला गया।
मांगे जो कैंडल मार्च में मांगी गई।
1. मामले की निष्पक्ष व त्वरित जांच कराई जाए और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो। 2. स्व. तरूण खटीक की हत्या के सभी आरोपियों को तुरंत फाँसी की सजा दी जाए।
3. पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
4. पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
5. भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़ी कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।



