सड़क दुर्घटना में हुई 15 वर्षीय युवक विशाल की दर्दनाक मौत…

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

 अलीगढ़ जनपद के थाना अतरौली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जीरौली धूम सिंह में डीजल लेने जा रहे 15 वर्षीय साइकिल सवार युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आकार मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आज दिनांक 27 मार्च 2026 को डीजल लेने जा रहे 15 वर्षीय साइकिल सवार युवक विशाल पुत्र तेजवीर सिंह निवासी ग्राम जीरौली धूम सिंह। डीजल लेने जा रहा था जिसकी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर मौके पर दर्दनाक मौत होगी। युवक की मौत की खबर से क्षेत्र में कोहराम मच गया और देखते ही देखते सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने मौके पर आकर रोड पर जाम लगा दिया। वहीं सूचना पर कोतवाली अतरौली पुलिस टीम ने मौके पर आकर लोगों को समझा कर जाम खुलवाया तथा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक युवक विशाल अपने भाई के साथ जीरौली धूम सिंह में गन्ने का जूस बेचता था। मृतक युवक विशाल इंजन में डालने के लिए गणेशपुर पेट्रोल पंप से डीजल लेने जा रहा था। जिसे तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक घटना स्थल से फरार हो गया तथा पुलिस ने ट्रैक्टर को हिरासत में ले लिया है।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें