बोरिंग करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मिस्त्री, करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम..

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

बोरिंग करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मिस्त्री, करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

अलीगढ़ के खैर कोतवाली क्षेत्र के कीलपुर गांव में बोरिंग करते समय एक मिस्त्री की हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई, जबकि परिजनों में कोहराम छा गया।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान भूपेंद्र पुत्र श्योदान सिंह निवासी बिरजू की घड़ी, थाना नोहझील, जिला मथुरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र कीलपुर गांव में बोरिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान पास से गुजर रही जर्जर हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आने से उसे तेज करंट लग गया। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़ा।घटना होते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मिस्त्री को खैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चों, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का कहना है कि यदि जर्जर बिजली लाइन को समय रहते दुरुस्त किया जाता तो यह हादसा टल सकता था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने जर्जर विद्युत लाइनों को जल्द ठीक कराने की मांग की है।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें