
अलीगढ़: कल दिन गुरुवार को अलीगढ़ मुस्लिम विद्यालय में कक्षा 11 के प्रवेश परीक्षा में दृष्टि क्लासेज रामघाट रोड अलीगढ़ के छात्रों ने साइंस, कॉमर्स एवं ह्यूमैनिटी में अपनी उपस्थिति दर्ज करा अपने गुरुओं को अपनी सफलता का परिणाम दिया। दृष्टि क्लासेज की अदिति पचौरी (AIR – 1 NC category), यशी कौशिक रैंक 9 (कॉमर्स), काशवी माहेश्वरी रैंक 37 (कॉमर्स), बेबी राजपूत(category Rank 8, general Rank 47), रिद्धि वार्ष्णेय रैंक 52, वैभव पाठक रैंक 181, शौर्य वार्ष्णेय रैंक 203, कॉमर्स/ ह्यूमैनिटी के अन्य सफल छात्र तन्वी गुप्ता, कनिष्का सिंह, दिव्यांश गर्ग, मनु, नकुल गोस्वामी, शुभांशी के अतिरिक्त 12 छात्रों द्वारा भी साइंस ग्रुप में सफलता हासिल की गई। छात्रों की इस सफलता से उनके अभिभावकों में भी खुशी का माहौल था और उन्होंने भी संस्थान के अनुशासन और एकेडमिक की तारीफ की और शिक्षकों को भी बधाई दी।
उपरोक्त छात्रों को संस्थान के प्रमुख नरेश राजपूत, अंकुर मित्तल, मोहित सारस्वत, अनुषा अग्रवाल ने माला पहना मिष्ठान खिलाकर, गिफ्ट के रूप में अपना आशीर्वाद उनके भविष्य के शुभकामनाओं के साथ दिया।



