अलीगढ़:पुलिस एवं प्रशासन की अपील न खरीदे न बेचे प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझा..

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

जनपद में हाल फिलहाल में कुछ दिनों में चाईनिज मांझे का जो उपयोग है संज्ञान में आ रहा है ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, सभी जनपदवासियों व सभी दुकानदार जो पतंग व मांझे को बेचते है, कारोबार करते हैं उन सभी से अपील है कि कृपया करके जो चाइनिज मांझे को शासन द्वारा बताया गया है कि चाईनिज मांझा बिल्कुल प्रतिबंधित  है, इसका किसी भी प्रकार से इसका यूज व खरीद व बिक्री हर तरिके से प्रतिबंधित है । बार-बार समय-समय से इसमें अभियान भी चलाये जाते हैं शासन द्वारा भी इसमें बहुत सख्त गाइडलाइन दी गई है, पुनः सभी से अपील की जा रही है कोई भी चाईनिज मांझे का उपयोग न करे, चाईनिज मांझा किसी दुकान से खरीदें नही, कोई दुकानदार चाईनिज मांझा बेच रहा है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, उस पर हम कार्यवाही करेंगे । सभी को यह बताया जा रहा है अगर चाईनिज मांझे का कोई भी प्रकरण सामने आता है उसका यूज, खरीदने व बेचने का तो उसमें बहुत ही सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी । सभी को यह बताया जा रहा है कृपया करके चाईनिज मांझे का उपयोग किसी भी हाल में न किया जाये । अगर किसी के पास कोई सूचना हो कि कोई दुकानदार चाईनिज मांझा बेच रहा है तत्काल पुलिस को सूचना दें, बहुत ही सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी ।

अलीगढ़ के पुलिस अधीक्षक नगर आदित्य बंसल ने की अपील ।

 

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *