अलीगढ:-पानी छींटे आने पर दबंग पड़ोसियों ने पीड़ित परिवार के साथ की मारपीट
दर्जनभर से ऊपर दबंगो ने लाठी डंडो से मारपीट कर पीड़ित परिवार के तीन लोगो को किया लहूलुहान
घायल ने बताया की उनका लड़का पानी पी रहा था तभी अचानक थोड़ी पानी की छींटे आने पर विवाद हो गया था
मामूली विवाद बातो बातो में इतना बढ़ गया कि दबंग पड़ोसी हमलावार होकर पीड़ित परिवार के ऊपर टूट पड़े
मारपीट के दौरान घर के मुखिया राजेश और उनके राजा व सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए
वही इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी मोके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा
जिला अस्पताल के डॉक्टरो ने तीनो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एक व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए जेएन मेडिकल में भर्ती कराया
पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि घटना के 15 दिन बाद स्थानित पुलिस ने मुकदमा एसएसपी से शिकायत करने पर लिखा
जानलेवा हमले के मुकदमे में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के चलते घायल व्यक्ति ने आज एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है
पूरा मामला थाना देहली गेट इलाके के इंद्रा नगर का बताया जा रहा है।




