बुलन्दशहर: डिबाई से पूर्व विधायक गुड्डू पंडित की कथित पत्नी ने गुड्डू पंडित के बेटे पर कराया मुकदमा दर्ज..
बुलंदशहर:घर में घुसकर गाली गलौच की धाराओं में दर्ज कराया गुड्डू पंडित के पुत्र सार्थक शर्मा पर मुकदमा
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में।
पीड़िता अर्चना पांडा ने फेसबुक पर लाइव आकर लगाए कई गंभीर आरोप ।
पूर्व विधायक गुड्डू पंडित की कथित दूसरी पत्नी अर्चना पांडा का कहना है कि उसको धोखे में रखा गया जबकि वो कई सालो से पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के साथ ही रह रही है। वीडियो में उसके साथ उसका सात वर्ष का बेटा भी डरा हुआ गाड़ी में बैठा हुआ दिख रहा है। बताया जाता है कि इसके पैदा होने से पहले से ही अर्चना का गुड्डू पंडित के साथ रहना सहना था।
अर्चना पांडा पूर्व में बुलंदशहर नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए सपा के टिकिट से नगर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव भी लड़ चुकी है ।
सूत्रों की माने तो अर्चना पांडे शिकारपुर विधान सभा से चुनाव लडना चाहती है। राजनेतिक मंशा ही कहीं ग्रह कलेश का कारण तो नहीं बन गई है। खैर वीडियो में वो अखिलेश यादव को मदद के लिए पुकार रही है शिकारपुर विधान सभा पर गुड्डू पंडित के छोटे भाई मुकेश शर्मा विधायक भी रह चुके है। दो हजार सत्तरह में वो शिकारपुर सीट हार गए थे।
बुलन्दशहर सिटी कोतवाली में पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है
वैसे भाग्य कहो या दुर्भाग्य गुड्डू पंडित किसी न किसी वजह से मीडिया में छाए रहते है पर वो वजह राजनीतिक या सामाजिक होती है लेकिन कल पहली बार हुए पारिवारिक हाइ वोल्टेज ड्रामे का वायरल वीडियो लोगो में चर्चा का विषय बना हुआ है.
रिपोर्ट:भानु प्रताप सिंह बुलंदशहर




