अलीगढ़:डीएम-एसएसपी ने प्राचीन खेरेश्वर मंदिर पहुंच व्यवस्थाओं का जायजा लिया..

Picture of Admin Team AB Live News

Admin Team AB Live News

FOLLOW US:

SHARE:

सावन के प्रथम सोमवार को डीएम-एसएसपी ने प्राचीन खेरेश्वर मंदिर पहुंच व्यवस्थाओं का जायजा लिया

जलाभिषेक करने आए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी

अलीगढ़: श्रावण माह के प्रत्येक सोमवार को भारी संख्या में शिवभक्त श्रद्धालु हजारों की संख्या में सिद्धपीठ खेरेश्वर मंदिर पहुंच जलाभिषेक करते हैं। सावन माह के प्रथम सोमवार को डीएम-एसएसपी ने प्राचीन खेरेश्वर मंदिर पहुंच व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने जिला पंचायती राज अधिकारी धनंजय जायसवाल को समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलाभिषेक के दौरान मंदिर एवं आसपास गन्दगी दिखाई नहीं देनी चाहिए। प्रतिबंधित प्लास्टिक को तत्काल प्रभाव से हटवाया जाए और श्रद्धालुओं को इसका उपयोग न करने के सबन्ध में जागरूक भी किया जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एवं नगर निगम के अधिकारियों को कावड़ मार्ग पर गड्ढे न रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मन्दिर में निकास एवं प्रवेश द्वार पृथक-पृथक रखे जाएं। ताकि भीड़ का कोई दवाब न हो और श्रद्धालु सुगमता से जलाभिषेक कर सकें।

एसएसपी संजीव सुमन ने पुलिस कार्मिकों को निर्देशित किया कि कावडियों की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। बिना किसी व्यवधान के श्रद्धालु जलाभिषेक करें, सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि जनपद में पर्याप्त सुरक्षा बल मौजूद है, कावड़ियों को एवं श्रद्धालुओं को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।

इस अवसर पर एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट, एसडीएम कोल दिग्विजय सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी डीपीआरओ, लोनिवि, थानाध्यक्ष लोधा एवं नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

[the_ad id='179']