अलीगढ़:पर्यटन और होटल व्यवसाय की बजट में हुई अनदेखी:पंकज धीरज

Picture of Admin Team AB Live News

Admin Team AB Live News

FOLLOW US:

SHARE:

 


यूपी में पर्यटन विकास पर नहीं गया पूरा ध्यान : पंकज धीरज
न ही होटल जीएसटी समायोजन पर लिया निर्णय

अलीगढ़।मंगलवार को पेश बजट पर पर्यटन सलाहकार और अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के चेयरमैन पंकज धीरज का कहना है कि यूपी में पर्यटन विकास पर समयानुसार ध्यान नहीं दिया गया है।
उनके अनुसार बिहार और ओडिसा के अलावा अलीगढ़ को मथुरा – वृंदावन से जोड़ कर बृज टूरिज्म सर्किट, अलीगढ़ हवाई अड्डे और यहां के अस्त व्यस्त पड़े ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों के सम्पूर्ण विकास को भी इस बजट में शामिल किया जाना चाहिए था। यात्रा-संबंधी कर छूट में वृद्धि से उपभोक्ताओं द्वारा यात्रा पर अधिक खर्च को बढ़ावा मिल सकता था। उन्होंने पर्यटकों के लिए होटल में ठहरने को अधिक किफायती बनाने के लिए सूचीबद्ध होटलों में जीएसटी समायोजन की आवश्यकता पर भी जोर दिया। साथ ही एक हजार रुपयों से कम किराए वाले कमरों पर जीएसटी पूर्व की तरह समाप्त होनी चाहिए थी।

[the_ad id='179']