आयुक्त अलीगढ़ मण्डल की अध्यक्षता में विकास कार्यों की मण्डलीय बैठक सम्पन्न

Picture of Admin Team AB Live News

Admin Team AB Live News

FOLLOW US:

SHARE:


आयुक्त अलीगढ़ मण्डल की अध्यक्षता में विकास कार्यों की मण्डलीय बैठक सम्पन्न

अधिकारी ढ़ुलमुल रवैया छोढ़ सचेत होकर धरातल पर कराएं विकास कार्य

आपसी समन्वय और टीम भावना से कार्य कर जिले रैंकिंग में लाएं सुधार

गर्मी में लगातार बेहोश हो रहे विद्यार्थियों एवं एमडीएम की गुणवत्ता पर एडी बेसिक से किए सवाल

अधिकारी पूरी तैयारी से बैठक में आएं, अधीनस्थों को न लाए साथ

हाथरस की घटना से सबक लेते हुए हाइवे के किनारे सभी प्रकार से इंफ्रास्ट्रक्चर करें मजबूत

अलीगढ़ : लोकसभा सामान्य निर्वाचन के उपरान्त मण्डल में विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए आयुक्त अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ चैत्रा वी. की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में विकास कार्याें की प्रगति की मण्डलीय समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी शासन से प्राप्त लक्ष्यों की प्रतिपूर्ति सुनिश्चित करते हुए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंदों की दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ ही प्रशासन का पूरा ध्यान अब विकास कार्यों को गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ पूरा कर उनका लाभ जल्द से जल्द आमजन को मुहैया कराने पर है, अभी भी कोई अधिकारी ढ़ुलमुल रवैया अपनाता है तो वह सचेत होकर धरातल पर कार्य करने में लग जाए।
मा. मुख्यमंत्री डैश बोर्ड के माध्यम से हुई समीक्षा के दौरान पाया गया कि जून माह में हाथरस 69, कासगंज 31, अलीगढ़ 29 एटा 18 वीं रैंक पर रहे। फरवरी माह की रैंकिंग से जून माह की रैंकिंग में हाथरस को छोड़कर अन्य तीन जिलों में सुधार देखने को मिला। आयुक्त ने सीडीओ हाथरस को आड़े हाथ लेते हुए पूछा कि तीन अंक नीचे क्यों गिर गए। चार महीने में एटा एक अंक सुधार कर सका। आयुक्त ने आपसी समन्वय से टीम भावना से कार्य करते हुए रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कहीं भी विभागीय समन्वय की कमी नहीं दिखनी चाहिए।
आयुक्त ने एडी बेसिक पूरन सिंह को आड़े हाथ लेते हुए पूछा की गर्मी में विद्यार्थी लगातार बेहोश हो रहे हैं, क्या कोई कार्य योजना बनाई है। इसी प्रकार से एमडीएम की गुणवत्ता जांचने के लिए क्या कर रहे हैं। एडी बेसिक कोई संतोषजनक जवाब नही दे सके। इसी प्रकार ई श्रेणी प्राप्त योजनाओं के लिए भी मंडलायुक्त ने नाराजगी जताते हुए प्रगति लाने के निर्देश देते हुए कार्य सुधारने की चेतावनी दी। संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेंद्र कुमार ने बताया कि ओडीओपी एवं विश्कर्मा श्रम सम्मान योजना में लाभार्थियों की चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सोलर स्ट्रीट योजना में एटा एवं अलीगढ़ से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिए गए हैं। आयुक्त ने कासगंज एवं हाथरस से भी जल्द से जल्द प्रस्ताव प्राप्त कर भेजने के निर्देश दिए।
दैनिक विद्युत आपूर्ति शहरी में अलीगढ़ व हाथरस सी श्रेणी जबकि एटा व कासगंज ए प्लस पाए गये। विद्युत बिलों में सुधार में सभी जिले ए प्लस श्रेणी में पाए गए। संयुक्त निदेशक कृषि राकेश बाबू ने बताया कि मण्डल में पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज उपलब्ध है। एसई सिंचाई ने चन्द्रभान यादव बताया की विगत वर्षों से धान का रकबा बढ़ जाने से पानी की अधिक आवश्यकता पड़ रही है, पानी पर्याप्त मात्रा में है। कुछ जगह समस्या है समाधान निकाला जा रहा है। पीएम कुसुम योजना से समस्या का समाधान हो गया है जल्द ही प्राप्त आवेदन पत्र के सापेक्ष सोलर पंप की स्थापना हो जाएगी।
डे एनआरएलएम बैंक क्रेडिट लिंकेज में मण्डल के सभी जिले ई श्रेणी में पाए गए। डे-एनआरएलएम, बीसी सखी में अलीगढ़ सी और अन्य तीन जिले बी श्रेणी में पाए गए। मुख्यमंत्री आवास योजना में अलीगढ़ को प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। मनरेगा में सभी जिले ए प्लस श्रेणी में पाए गए। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की उस समय फ़जीहत हुई जब एसई आरईएस दिनेश सिंह विभागीय जानकारी न होने के कारण अधीनस्थ से पूछकर बताते हुए आयुक्त ने पकड़ लिया। इस पर आयुक्त ने कहा कि बैठक में पूरी तैयारी के साथ आएं और अधीनस्थों को लेकर न आएं। मंडलायुक्त ने सभी मण्डलीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि हाथरस की घटना से सबक लेते हुए हाइवे के किनारे सभी प्रकार से इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होने चाहिए, विपत्ति कभी कह कर नहीं आती है। मंडलायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शत-प्रतिशत पौधरोपण की जियो टैगिंग की जाए। इसके साथ ही जहां भी पौधा रोपित किया गया है उसके संरक्षण पर ध्यान दिया जाए। जल जीवन मिशन में कासगंज के सिवा अन्य जिले काफी निचले पायदान पर पाए जाने पर आपत्ति दर्ज की गई। एसबीएम फेज-2 एवं व्यक्तिगत शौचालय निर्माण में हाथरस ई, एटा ए प्लस अलीगढ़ व कासगंज सी श्रेणी में पाए गए। स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 में अलीगढ़, एटा बी और हाथरस व कासगंज सी श्रेणी में पाए गए। सुधार लाने के निर्देश दिए गए। ऑपरेशन कायाकल्प में मण्डल ए प्लस श्रेणी में पाया गया। एडी पशुपालन योगेन्द्र पवार ने कृत्रिम गर्भाधान, गौवंश संरक्षण, सहभागिता योजना, पशु टीकाकरण के बारे में जानकारी दी। कन्या सुमंगला योजना में सुधार देखने को मिला। निराश्रित महिला पेंशन में लंबित आवेदन पत्रों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। सेतु निर्माण में अलीगढ़ हाथरस बी और एटा की ए प्लस श्रेणी पाई गई। उप निदेशक पंचायतीराज अमर जीत ने बताया कि हाथरस में जिला पंचायत द्वारा डीपीआरसी भवन निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। रेन वाटर हार्वेस्टिंग, इंटरलॉकिंग, समतलीकरण का कार्य शेष है, एएमए जिला पंचायत को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन कंचन शरन, जेडीसी मंशाराम यादव समेत चारो जिलों के सीडीओ समेत सभी मण्डलीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

[the_ad id='179']