
अलीगढ़: इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अलीगढ़ चैप्टर की एक बैठक,चैप्टर चेयरमैन मनीष बंसल के कार्यालय मै आयोजित की गई विभिन्न व्यापारिक मुद्दों पर चर्चा हुई, प्रधानमंत्री के संकल्प गुलामी के हर अंश से मुक्ति के लिए आजादी के अमृत काल में गुलामी का प्रतीक लीज होल्ड भूमि कानून को बदलने पर विशेष रूप से चर्चा हुई,उपस्थित सभी सदस्यों को यह जानकारी दी गई की प्रदेश स्तर पर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के द्वारा यह मुहिम चलाई जा रही है की सभी लीज होल्ड भूमि कानून को बदलकर औद्योगिक भूमियों को फ्री होल्ड किया जाए इस संदर्भ में सचिव आलोक झा ने बताया की गत वर्ष 2023 में इस विषय पर काम किया गया था ,राष्ट्रीय अध्यक्ष के नीरज सिंघल के निर्देशनुसार जिले के जिलाधिकारी, यू पी सी डा के क्षेत्रीय अधिकारी , सांसद एवं विधायक को इस संदर्भ में ज्ञापन दिया गया
मनीष बंसल ( आईआईए अध्यक्ष) ने बताया अभी तक इस कानून में कोई संशोधन ना होने के कारण इस मिशन को आगे बढ़ाया जा रहा है एवं उत्तर प्रदेश में औद्योगिक भूमि को लीज होल्ड से फ्री होल्ड में बदलने की मांग की जा रही है ताकि उद्यमियों को आसानी हो और भ्रष्टाचार से बचा जा सके। इस कदम से औद्योगिक विकास तेज होगा, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। अन्य राज्यों में पहले ही ऐसी नीतियाँ लागू हैं।
शलभ जिंदल( डिविज़नल चेयरमैन ) ने बताया की प्रदेश स्तर पर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के द्वारा उद्यमी महासम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल द्वारा मुख्यमंत्री को इस संदर्भ में ज्ञापन भी दिया गया है, एवं औद्योगिक विकास मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार नंद गोपाल गुप्ता नंदी को भी प्रत्यावेदन दिया गया तत्कालीन आईडीसी उत्तर प्रदेश शासन मनोज कुमार सिंह (आईएएस) को भी इस संबंध में प्रत्यावेदन दिया गया था तत्कालीन अपर मुख्य सचिव एमएसएमई विभाग अमित मोहन प्रसाद को भी इस संदर्भ में ज्ञापन दिया गया था उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्रशासन में सभी अधिकारियों से इस संदर्भ में मांग की जा रही है और ज्ञापन दिए गए हैं। इस बैठक में आईआईए अलीगढ़ चैप्टर अध्यक्ष मनीष बंसल , शलभ जिंदल( डिविज़नल चेयरमैन ), सचिव आलोक झा , कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल , मीडिया प्रभारी मोहित गुप्ता , विकास जैन , सोनू बृजवासी एवम अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे




