
30 सितंबर तक मिलेगी संपत्ति कर भुगतान पर छूट
अलीगढ़:शहर वासियों के लिए अंतिम छूट का अवसर-30 सितंबर तक मिलेगी संपत्ति कर भुगतान पर छूट- अंतिम छूट का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने के लिए माननीय महापौर की अपील
नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया नगर निगम संपत्ति कर जमा करने के लिए दी जा रही 15% छूट 30 सितंबर तक ही दी जा रही है ये अंतिम छूट है। स्थानीय पार्षदों और पब्लिक के अनुरोध पर माननीय महापौर प्रशान्त सिंघल ने जनहित में सम्पत्ति कर की छूट ऑनलाइन 15 प्रतिशत व ऑफलाइन 12 प्रतिशत माह सितंबर, 2024 तक अन्तिम रूप से बढ़ाया था संभवतः इसके बाद छूट का लाभ नही मिलेगा
महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त विनोद कुमार ने करदाताओं से अपील की है कि माह सितंबर, 2024 तक अपने सम्पत्ति कर का भुगतान कर उपरोक्त छूट का लाभ प्राप्त करें।




